{"_id":"6af713178b588700e6021c8d","slug":"painting-exibhition-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-819442-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैनवास पर उकेरीं शिमला की सात पहड़ियां, सात कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैनवास पर उकेरीं शिमला की सात पहड़ियां, सात कलाकारों ने बिखेरे कला के रंग
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में तीन दिवसीय द सेवन रिजेज चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
हिमाचल की कला और संस्कृति की दिखी झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में शुक्रवार से तीन दिवसीय सामूहिक कला प्रदर्शनी द सेवन रिजेज का शुभारंभ हुआ। शिमला की विशिष्ट सात पहाड़ियों से प्रेरित इस प्रदर्शनी में सात कलाकारों की सात अलग-अलग कलात्मक दृष्टियां कला प्रेमियों को आकर्षित कर रही हैं।
15 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में एक हजार से लेकर एक लाख 20 हजार रुपये तक के 100 से अधिक चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में सात कलाकार अपनी अलग-अलग कलात्मक सोच, माध्यमों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों के साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। इसमें पारंपरिक पहाड़ी चित्रकला, समकालीन पेंटिंग, जलरंग, मूर्तिकला, क्ले वर्क, रेजिन आर्ट और प्रिंटमेकिंग का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इसमें कलाकारों ने हिमाचल की संस्कृति, लोक परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं, प्राकृतिक सौंदर्य और तेजी से बदलते पहाड़ी शहरों की तस्वीर को अपने-अपने अंदाज में कैनवास और कलाकृतियों पर उकेरा है। इसमें विक्रम एस तमांग की कांगड़ा लघु चित्रकला खास आकर्षण है। वहीं प्रवीण रावत ने हिमाचली संस्कृति, देवी-देवताओं, लोककथाओं, धार्मिक परंपराओं और हिमालयी प्राकृतिक दृश्यों को अपनी चित्रकला का विषय बनाया है। आदित्य सिंह ठाकुर ने अपनी समकालीन और कार्टून शैली की रंगीन कलाकृतियों के माध्यम से शिमला सहित अन्य पहाड़ी शहरों में बदलती वास्तुकला और शहरी पहचान को दर्शाया है। मेघा चौहान ने क्ले वर्क, मछलियों और सांपों की मूर्तिकला, मोमबत्तियों, रेजिन आर्ट और सजावटी कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शनी में विविधता जोड़ी है। विकास खाम की जलरंग चित्रकला, विशेषकर फूलों पर आधारित अभिव्यंजक पेंटिंग, दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थी अश्विनी राणा ने अपनी कलाकृतियों में पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों को रहस्यमयी अंदाज में प्रस्तुत किया है। प्रिंट मेकिंग कलाकार विकास रॉय ने सेरिग्राफी, लिथोग्राफी और वुडकट जैसी तकनीकों के माध्यम से ग्राफिक आर्ट की बारीकियों और संभावनाओं को प्रदर्शित किया है। वहीं शुक्रवार को सेंट एडवर्ड स्कूल की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू होनी थी, लेकिन किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है। अब प्रदर्शनी 22 नवंबर को शुरू होगी।