{"_id":"69f731a7448550c4330cc601","slug":"painting-exhibition-in-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-715388-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य के चित्र कर रहे दर्शकों को आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य के चित्र कर रहे दर्शकों को आकर्षित
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में पंजाब आर्ट सोसायटी ने लगाई चित्रकला प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी में प्राकृतिक सौंदर्य के चित्र लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। इसमें कैनवस पर रंग-बिंरगे फूलों सहित पहाड़ और झरनों को दर्शाया गया है। इनका मूल्य तीन हजार से 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। इन चित्रों को पठानकोट की चित्रकार ऋचा महाजन ने तैयार किया है। बताया कि शिमला के पोर्टरेट भी बनाकर तैयार किए हैं। गेयटी थियेटर में इनकी यह तीसरी प्रदर्शनी है। 4 मई तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में चार कलाकारों के 300 से अधिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें भाग लेने वाले कलाकारों में ऋचा महाजन के अलावा एएसपी सुनील नेगी, प्रो. जगजीत सिंह, जसवीर राम और रिया शामिल हैं। चित्रकार जसवीर राम ने बताया कि चित्रों में शिमला शहर की सुंदरता के साथ-साथ इसकी प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक वास्तुकला को भी उजागर किया है।