फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pain medicine was being made without departmental approval, two and a half lakh tablets seized in jasoor kangra

बिना विभागीय मंजूरी बना रहे थे दर्द निवारक दवाएं, पौने दो लाख टैबलेट जब्त

Thu, 17 Jun 2021 09:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Jun 2021 09:15 PM IST
सार

जब्त दवाएं नकली हैं या असली, इसका पता लगाने के लिए विभागीय टीम ने दवाइयां लैबोरेटरी में जाच के लिए भेज दी हैं। नूरपुर स्थित अस्पताल में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्यार ठाकुर ने बताया कि विभाग ने दवाइयां अपने कब्जे में ले ली हैं। 

विज्ञापन
Pain medicine was being made without departmental approval, two and a half lakh tablets seized in jasoor kangra
सूरजपुर में पौने दो लाख टैबलेट जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा के सूरजपुर इलाके में स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी लिए बिना दर्द  निवारक दवा बनाने वाली एक कंपनी से पौने दो लाख टैबलेट बरामद की गईं। गुरुवार को ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी नूरपुर की टीम ने कंपनी परिसर में छापा मारकर दवाएं बरामद कीं। दर्द की यह दवा आइबूप्रोफेन और पैरासिटामोल दो साल्ट मिलाकर बनाई गई हैं।

विज्ञापन


दवा प्लास्टिक के पाउच में थी। हैरत इस बात की है कि कुछ अरसा पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसी कंपनी के बनाए रेमडेसीविर के 16 बॉक्स में 400 नकली वायल मध्य प्रदेश के भोपाल में पकड़े थे। गुरुवार को जब्त दवाएं नकली हैं या असली, इसका पता लगाने के लिए विभागीय टीम ने दवाइयां लैबोरेटरी में जाच के लिए भेज दी हैं।
विज्ञापन


नूरपुर स्थित अस्पताल में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर प्यार ठाकुर ने बताया कि विभाग ने दवाइयां अपने कब्जे में ले ली हैं। किसी भी दवा को बनाने से पहले ड्रग लाइसेंस अथॉरिटी से मंजूरी लेनी पड़ती है। लेकिन, एक दवा कंपनी द्वारा विभाग से बिना अप्रूवल लिए दवाइयां बनाई जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर दवाइयों में खराबी पाई जाती है तो कंपनी मालिक पर मामला दर्ज किया जाएगा। दवा निरीक्षक ने बताया कि कंपनी ने रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने के लिए धर्मशाला स्थित हाई अथॉरिटी को पत्र लिखा था, लेकिन अप्रूवल न मिलने के बावजूद नकली इंजेक्शन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed