फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pahari cow milk will be sold in the name of Gauri brand: virender Kanwar

गौरी ब्रांड के नाम से बिकेगा पहाड़ी गाय का दूध: कंवर

Thu, 11 Jul 2019 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Jul 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
pahari cow milk will be sold in the name of Gauri brand: virender Kanwar

पहाड़ी गायों का संरक्षण कर उन्हें गौरी ब्रांड के नाम से विकसित किया जाएगा। जल्द ही इन गायों का दूध गौरी मिल्क के नाम से बाजार में उतारा जाएगा। यह बात पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गुरुवार को चंबा के भनौता गांव में 3 करोड़ 93 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भेड़ फार्म का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित हुए कही। उन्होंने कहा कि यह भेड़ फार्म 86 बीघा भूमि पर बनेगा और इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। भेड़ फार्म केंद्र में 400 के लगभग भेड़ों को रखने की क्षमता होगी और केंद्र में गद्दी बकरियों को बढ़ावा देने के लिए भी अलग से स्थान बनाया जाएगा।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि यह केंद्र युवाओं को स्वरोजगार की ओर आकर्षित करने के लिए सराहनीय पहल है। इस भेड़ फार्म केंद्र का निर्माण कार्य भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड करेगा। पशुपालन विभाग ने 90 लाख की प्रथम किस्त उनके नाम जारी कर दी है। जल्द ही पात्र किसानों को अच्छी नस्ल की गाय और भूरा प्रजाति की भैंसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे दूध का उत्पादन बढ़ने के साथ ही अच्छे दाम भी मिलेंगे। पशुपालन विभाग ने 434 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए भेजा है, जिससे इस क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज, सदर विधायक पवन नैयर, भाजपा जिला अध्यक्ष  डीएस ठाकुर, एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग रवि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed