फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Padmashree Premchand Dhingra said that success is achieved by becoming Kundan by doing penance

First Mr World Champion: पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा बोले- तपस्या कर कुंदन बनने से मिलती है सफलता

Sun, 22 May 2022 12:22 PM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 May 2022 12:22 PM IST
सार

प्रथम मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतने वाले पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा  शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में रविवार को होने जा रहे बॉडी बिल्डिंग की भारतीय टीम के ट्रायल के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा पहले कुश्ती खेल में रुचि थी। 1980 में जालंधर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के बाद इस तरफ ध्यान गया।

विज्ञापन
Padmashree Premchand Dhingra said that success is achieved by becoming Kundan by doing penance
बॉडी बिल्डरों के साथ पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

बॉडी बिल्डिंग में देश के प्रथम मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतने वाले पद्मश्री प्रेमचंद ढींगरा ने कहा कि सफलता के लिए कोई शॉर्ट कट नहीं होता। चार दिन सप्लीमेंट खाने से नहीं, बल्कि तपकर कुंदन बनने से सफलता मिलती है। देश के लिए पदक जीतना और राष्ट्रीय ध्वज लहराना हर खिलाड़ी का सपना होता हैं।

विज्ञापन


यह सौभाग्य उन्हें 1988 में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मिला था। ढींगरा शनिवार को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में रविवार को होने जा रहे बॉडी बिल्डिंग की भारतीय टीम के ट्रायल के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा पहले कुश्ती खेल में रुचि थी। 1980 में जालंधर में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के बाद इस तरफ ध्यान गया। फिर 1988 में वर्ल्ड चैंपियन बनकर देश को खिताब दिलाया।
विज्ञापन


हाथ में तिरंगा लेकर जीत के जश्न वाले वो पल जीवन में बेेहद भावुक कर देने वाले थे। उन्होंने बॉडी बिल्डिंग में एक बार मिस्टर यूनिवर्स, आठ बार के एशियन और नौ बार नेशनल चैंपियन समेत सैकड़ों खिताब जीते हैं। ढींगरा ने कहा कि हमारे समय में सुविधाएं कम थीं और जीत की भूख और मेहनत ज्यादा। अब शार्टकट रास्ते से कम मेहनत कर सफलता की ऊंची उड़ान भरने के कुछ युवा सपने देखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम चंद ढींगरा ने कहा कि जब खेल जीवन में अपने चरम पर था तब अमेरिका, जापान व ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से अपनी टीम से खेलने का ऑफर मिला था। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता को सदैव सर्वोपरि रखा गया। दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली को भी बॉडी बिल्डिंग के टिप्स दे चुके हैं। हिमाचल से आकर पंजाब पुलिस में भर्ती होने के बाद कई बार ग्रेट खली से फिटनेस पर बात होती रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed