{"_id":"5e908f998ebc3e78b27cd0c0","slug":"overcharging-shimla-news-sml330078068","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी और दाल चना के अधिक दाम वसूलने पर दो दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी और दाल चना के अधिक दाम वसूलने पर दो दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा शिमला और कसुम्पटी में खाद्य आपूर्ति महकमे की कार्रवाई, ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंचे अफसर
2 क्विंटल चीनी और 60 किलो दाल की जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के उपनगर छोटा शिमला और कसुम्पटी में ग्राहकों को मनमाने दामों पर चीनी तथा दालें बेची जा रही हैं। लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच ग्राहकों के साथ संचालकों द्वारा की जाने वाली इस ओवरचार्जिंग का पर्दाफाश शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक श्रवण कुमार हिमालयन ने किया। इस कार्रवाई के दौरान दो दुकानदारों के मौके पर चालान काटे गए। दो क्विंटल चीनी
जिला नियंत्रक खाद्य निरीक्षकों की टीम बनाकर शहर में निरीक्षण कर रहे थे। इस बीच वह छोटा शिमला पहुंच गए। अधिकारी ने मुंह पर मास्क लगाया था तो वह ग्राहक बनकर दुकान में चीनी की खरीदारी करने पहुंच गए। उन्होंने चीनी खरीद ली रेट के बारे में पूछा। संचालक ने रेट 42 रुपये बताया। अधिकारी ने जब बात की तो वह भड़क गया। इसके बाद अधिकारी ने जब अपनी पहचान बताई तो दुकानदार डर गया। अधिकारी ने मौके पर ही निरीक्षक सुनील मेहता और संदीप कौंडल से जांच करने को कहा, इसमें चीनी के दाम 40 रुपये बन रहे थे। दुकानदार को जल्द इस बावत नोटिस जारी होगा। इसके बाद जिला नियंत्रक कसुम्पटी पहुंचे तो यहां पर भी एक दुकानदार ने दाल चना 70 रुपये किलो लगा रखी थी। अधिकारी ने जब दुकान के बाहर दर्शाई रेट लिस्ट देखी तो उसमें पाया की दाल चना का रेट 66 रुपये है। इस पर दुकान संचालक ने कहा कि यह पुराना रेट है। अधिकारी ने जब दुकानदार से नए रेट के बिल मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद खाद्य निरीक्षक ने संचालक का चालान किया।
दोनों दुकानदारों के काटे चालान : श्रवण कुमार
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बताया कि छोटा शिमला में चीनी के दाम पर ओवर चार्जिंग की जा रही थी। मौके पर 2 क्विंटल चीनी और कसुम्पटी में 60 किलो दाल चना जब्त की है। संचालक से नए रेट के बिल मांगेंगे तो वह मौके पर नहीं दर्शा पाया। दुकानदारों के चालान कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।