फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outsourced employee transferred from Medical College Nahan to Jammu and Kashmir in nahan sirmour

सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन से जम्मू-कश्मीर कर दिया आउटसोर्स कर्मी का तबादला

Fri, 20 Aug 2021 02:30 AM IST
Krishan Singh हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Aug 2021 02:30 AM IST
सार

आदेश के मुताबिक मेडिकल कॉलेज नाहन में 2017 से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात नवीन का जम्मू-कश्मीर के अखनूर पॉली क्लीनिक में तबादला किया गया है। उन्हें 17 अगस्त तक पॉली क्लीनिक में डॉ. प्रशांत सिंह को रिपोर्ट करने के आदेश मिले हैं।

विज्ञापन
Outsourced employee transferred from Medical College Nahan to Jammu and Kashmir in nahan sirmour
मेडिकल कॉलेज नाहन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में मेडिकल कॉलेज नाहन में बतौर आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर सेवाएं दे रहे एक कर्मी का जम्मू-कश्मीर के लिए तबादला किया गया है। किसी आउटसोर्स कर्मी का तबादला करने का प्रदेश में यह पहला मामला है। महज नौ हजार रुपये मासिक वेतन लेने वाले नवीन ठाकुर को आउटसोर्स कंपनी के आदेश 18 अगस्त को मिले, जिस पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 14 अगस्त को ही मुहर लगा दी। 

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक मेडिकल कॉलेज नाहन में 2017 से डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात नवीन का जम्मू-कश्मीर के अखनूर पॉली क्लीनिक में तबादला किया गया है। उन्हें 17 अगस्त तक पॉली क्लीनिक में डॉ. प्रशांत सिंह को रिपोर्ट करने के आदेश मिले हैं। इन आदेशों की सोशल मीडिया पर भी चर्चा है और कहीं न कहीं इस मामले को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। नवीन ने बताया कि कंपनी ने 6 अगस्त को यह आदेश जारी किए, जो उन्हें 18 अगस्त को मिले।
विज्ञापन


वह अभी मेडिकल कॉलेज से न तो रिलीव हुए हैं और न उन्होंने जम्मू-कश्मीर में ज्वाइनिंग दी है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उन्होंने दो साल के भीतर कोविड में भी सेवाएं दी हैं। सैंपल लेने से लेकर मरीज की काउंसलिंग और रिपोर्ट देने का काम भी उनसे लिया गया। बावजूद इसके उनके तबादले का कारण समझ से परे है। उन्होंने कहा कि नौकरी से हटाने की मंशा के चलते उनका तबादला जम्मू-कश्मीर के अखनूर पॉली क्लीनिक में किया गया है। कंपनी के नियम में इस तरह के तबादले का कोई प्रावधान नहीं है और अब तक आउटसोर्स कंपनी में तैनात किसी भी कर्मचारी का इस तरह ट्रांसफर नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफर आउटसोर्स कंपनी का मामला: प्राचार्य 
मेडिकल कॉलेज नाहन के प्राचार्य डॉ. एनके महेंद्रू ने कर्मी के तबादला आदेश मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनका ट्रांसफर आउटसोर्स कंपनी का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed