फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Organization of seminar on Artificial Intelligence

Shimla News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

Tue, 09 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Organization of seminar on Artificial Intelligence
शिमला। शोध समिति ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं प्लेजियरिजम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। साहित्य चोरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस पर यह संगोष्ठी हुई। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा मुख्यातिथि और विवि के प्रो. मनु सूद मुख्य वक्ता रहे। वैचारिक सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. राकेश शर्मा ने कहा कि एबीवीपी स्थापना से लेकर अब तक कई सामाजिक और राष्ट्र हित के कार्य करती रही है। शोध में गुणात्मक सुधार लाने और नए शोधार्थियों का मार्ग दर्शन करने के लिए यह संगोष्ठी आयोजित की है। प्रो. मनु सूद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं प्लेजियरिजम पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने असत्यकरण, छल रचना एवं साहित्यिक चोरी पर संक्षिप्त जानकारी दी। शोध समिति की संयोजक सर्वेश दीक्षित ने सभी का आभार जताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article