फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Orders to make preparations to deal with MP virus

Shimla News: एचएमपी वायरस से निपटने के लिए तैयारियां करने के आदेश

Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Orders to make preparations to deal with MP virus
आईजीएमसी प्रबंधन को स्वास्थ्य सचिव ने दिए पर्याप्त उपकरण रखने के निर्देश
विज्ञापन


मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन कंसट्रेटर का करें प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। आईजीएमसी और डीडीयू अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुट गया है।

चीन में फैल रहे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण अब भारत पहुंच गया है। कर्नाटक के दो बच्चों के अलावा गुजरात में दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। यही वजह है कि सोमवार दोपहर बाद स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने ऑनलाइन बैठक की। बैठक में अस्पतालों में की जाने वाली तैयारियों और ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई गई। संक्रमण से बचाव के लिए उचित व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके अलावा यह भी कहा कि गंभीर रूप से प्रभावित मरीज अस्पताल आता है और इनकी संख्या बढ़ती है तो आईसीयू बेड की संख्या जरूरत के हिसाब से बढ़ाने का प्लान पहले से तैयार रखें ताकि रोगी के उपचार में किसी तरह की परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन



खांसी और बुखार होने पर तुरंत करवाएं उपचार
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक श्वसन वायरस है। यह मुख्य रूप से अभी बच्चों में सामने आया है। लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण आए तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहते है अधिकारी
पर्याप्त मात्रा में दवाएं और किट
मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन कसंट्रेटर समेत दवाइयों का स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टॉक है। हालांकि बीएमओ और फील्ड स्टाफ को अपनी तैयारियां हर वक्त पूरी रखने के निर्देश जारी किए हैं।
- डॉ. राकेश प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article