फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Order to exclude civil area from Yol Cantonment of Kangra

Yol Cantonment Kangra: कांगड़ा की योल छावनी से सिविल क्षेत्र को बाहर करने के आदेश

Sat, 21 Jan 2023 11:08 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jan 2023 11:08 AM IST
सार

प्रदेश के जिला कांगड़ा की योल छावनी के सिविल (नागरिक) क्षेत्र को छावनी से बाहर करने के आदेश रक्षा मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं। अब इस क्षेत्र को स्थानीय पंचायत में विलय कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Order to exclude civil area from Yol Cantonment of Kangra
yol cant

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की योल छावनी के सिविल (नागरिक) क्षेत्र को छावनी से बाहर करने के आदेश रक्षा मंत्रालय ने जारी कर दिए हैं। अब इस क्षेत्र को स्थानीय पंचायत में विलय कर दिया जाएगा।  देश की यह पहली छावनी है, यहां से सिविल क्षेत्र को बाहर किया जाएगा। रक्षा संपदा विभाग के पश्चिमी कमान चंडीगढ़ के संयुक्त निदेशक ओमपाल सिंह की ओर से 19 जनवरी को इस संदर्भ में पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने रोजाना होने वाली कार्रवाई को डीजी रक्षा मंत्रालय दिल्ली और पश्चिमी कमान चंडीगढ़ को अवगत करवाने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


डीजी रक्षा संपदा ने हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज विभाग के निदेशक, हेडक्वार्टर लैंड चंडी मंदिर, प्रधान छावनी बोर्ड योल, डलहौजी छावनी के सीईओ, रक्षा मंत्रालय के इस्टेट अधिकारी पठानकोट सर्कल को इन आदेशों पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिलिपि भेजी है।  इस आदेश से देश की 62 छावनियों के बाशिंदों को भी राहत मिलेगी। धीरे-धीरे सभी छावनियों के सिविल क्षेत्र को बाहर कर स्थानीय निकायों में मिला दिया जाएगा। प्रदेश छावनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सिंगला, उपप्रधान मनीष शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी इन आदेशों का स्वागत किया है। उन्होंने मांग उठाई है कि अन्य छावनियों से भी सिविल क्षेत्र को भी जल्द इसी तर्ज पर बाहर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed