फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Orange alert of heavy rain and snowfall in Himachal today and tomorrow

Weather: हिमाचल में अटल टनल में बर्फबारी, छोटे वाहनों की आवाजाही बंद; खनेरी के पास NH-5 बाधित; ऊना में बारिश

Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदलाव आने का पूर्वानुमान है। छह मार्च तक मौसम खराब रहेगा। 

विज्ञापन
Orange alert of heavy rain and snowfall in Himachal today and tomorrow
अटल टनल में बर्फबारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के कई भागों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 1 से 3 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन


अटल टनल में बर्फबारी शुरू, छोटे वाहनों की आवाजाही बंद
चार और पांच मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। छह मार्च को फिर कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। शुक्रवार सुबह से अटल टनल में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसके कारण मनाली-लेह मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन


हालांकि, फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही जारी है। इसके अलावा रोहतांग, गुलाबा, कोठी, मढ़ी आदि उनव्हे इलाकों में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जबकि निचले इलाकों में हल्की बरिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामपुर में खनेरी के पास एनएच पांच बाधित, यातायत को बहाल करने के लिए लगी मशीनें
रामपुर जिले में खनेरी के पास नेशनल हाईवे पांच बंद हो गया है। भूस्खलन और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से यातायात बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगीं हैं। हजारों लोग आवाजाही करने के लिए परेशानियां झेल रहे हैं। एनएच प्राधिकरण मशीन एनएच को बहाल करने में जुटी है।

ऊना में हल्की बारिश से सुबह की शुरुआत, तापमान गिरने से ठंडक का अहसास

उधर, ऊना जिला में शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। बारिश होने से तापमान भी गिरा है, जिससे लोगों को बीते दिनों के मुकाबले अधिक ठंडक का अहसास हुआ। उधर बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है। गेहूं व आलू की फसल की सिंचाई करने की सोच रहे किसानों को इस मशक्कत से छुटकारा मिला है। वहीं गैर सिंचित इलाकों बारिश का होना फसलों के संजीवनी के समान है। इससे गेहूं की वृद्धि में तेजी आएगी।

जिले में शुक्रवार सुबह का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के कम दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं कई दोपहिया वाहन चालकों को बारिस के बीच अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में शुक्रवार के साथ शनिवार को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। कहा कि बारिश होने के बाद कुछ दिन ओर लोगों को सर्दी का अहसास होगा। ऐसे में लोग मौसम के लिहाज से गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें।

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। ऊना-बिलासपुर में अधिकतम तापमान 26.8, धर्मशाला में 21.0, कांगड़ा में 23.2, मंडी में 24.8, शिमला में 17.8 और मनाली में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 2 मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए बहुत भारी बारिश-बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

अन्य क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 4 और 5 मार्च को मैदानी जिलों ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 5.8, सुंदरनगर में 4.5, भुंतर में 3.6, धर्मशाला में 6.4, ऊना में 5.7, नाहन में 9.3, सोलन में 4.0, मनाली में 2.1, कांगड़ा में 6.3, मंडी में 4.9, बिलासपुर में 6.0, चंबा में 6.5, डलहौजी में 6.1, कुफरी में 3.2, नारकंडा में 2.1, भरमौर में 4.0, रिकांगपिओ 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 8.9, केलांग में माइनस 8.4 और कल्पा में माइनस 0.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed