{"_id":"64ba9295c777ea599c0f8037","slug":"ops-cm-sukhvinder-sukhu-said-old-pension-will-be-restored-soon-in-electricity-board-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPS: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- बिजली बोर्ड में जल्द बहाल होगी पुरानी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OPS: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू बोले- बिजली बोर्ड में जल्द बहाल होगी पुरानी पेंशन
Fri, 21 Jul 2023 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:43 PM IST
सार
शुक्रवार को बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते ओपीएस बहाल करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन जल्द बहाल होगी। शुक्रवार को बोर्ड की कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों के चलते ओपीएस बहाल करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस का शेयर काटकर राज्य सरकार ने अपने पास रखा है। ओपीएस बहाल होते ही इस राशि को जीपीएफ खातों में जमा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी यूनियन के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष बिजली बोर्ड से ट्रांसमिशन को अलग करने का विरोध दर्ज करवाया गया। स्मार्ट बिजली मीटरों को न लगाने की मांग भी उठाई गई। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को लेकर जल्द ही मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के साथ यूनियन की बैठक करवाने का आश्वासन दिया है। वर्मा ने बताया कि जल्द ही बिजली बोर्ड की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों का संयुक्त मोर्चा मुख्य संसदीय सचिव के साथ बैठक करेगा।
विज्ञापन