{"_id":"6582f45786fb751f950f6a47","slug":"opposition-to-smart-prepaid-meter-policy-and-electricity-bill-shimla-news-c-19-sml1001-277181-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर नीति और \nबिजली विधेयक का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर नीति और बिजली विधेयक का विरोध
विज्ञापन
सीपीआईएम के अधिवेशन में आंदोलन की धमकी
केंद्र सरकार की इस नीति को लेकर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालीबाड़ी हाॅल शिमला में बुधवार को सीपीआईएम की जिला कमेटी के अधिवेशन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर नीति और बिजली विधेयक -2022 का विरोध किया गया।
दोपहर 3 बजे शुरू हुए इस अधिवेशन का शुभारंभ सीटू के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया। मेहरा ने अधिवेशन में कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत बोर्ड का निजीकरण कर रही है। यह आम जनता के लिए सही नहीं। उन्होंने कहा कि योजना के खिलाफ जनता को आंदोलन के लिए लामबंद किया जाएगा। पार्टी 15 जनवरी तक शिमला शहर के सभी वार्डों में जनसंवाद करेगी। पूर्व महापौर संजय चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिजली क्षेत्र को निजी कंपनियों को बेचने के लिए आतुर है। बिजली विधेयक 2022 इसी का नतीजा है। स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली प्रदान करने के लिए निजी कंपनियों को लाइसेंस दिए जाएंगे। इस तरह बिजली बोर्ड का स्वयं निजीकरण शुरू हो जाएगा। कहा कि स्मार्ट प्री पेड मीटर योजना और विधेयक वापस लिया जाए। सीपीआईएम ने कहा कि प्री पेड बिजली स्मार्ट मीटर लगने से मोबाइल फोन की तरह पैसे खत्म होने पर काम करना बंद कर देगा और घर में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाएगी। इसके अलावा स्मार्ट मीटर का रेट बहुत ज्यादा है जिसकी कीमत लोगो से ही वसूली जाएगी। मीटर की लाइफ भी अधिकतम आठ वर्ष होगी। इस अवसर पर फालमा चौहान, वीरेंद्र ठाकुर, जगमोहन ठाकुर, विजय कौशल, अभिमन्यु खोसला, जगदीप पंवर, महेश वर्मा, सोनिया, अमित ठाकुर, अनिल ठाकुर, बालक राम, जयशिव ठाकुर मौजूद रहे।
निजी कंपनियों के हाथों में होगा बिजली वितरण
सीपीआईएम नेताओं का कहना है कि बिजली आपूर्ति का कार्य निजी कंपनियों के हाथों में चला जाएगा। निजी बिजली कंपनियां अपने मुनाफे के लिए सरकारी बिजली बोर्डों द्वारा बनाए सब स्टेशनों और अन्य ढांचे का इस्तेमाल करेंगी। इससे बिजली बोर्ड के दफ्तरों और फील्ड में तैनात तकनीकी कर्मचारियों की नौकरी से छुट्टी हो जाएगी। बिजली बोर्ड का अस्तित्व ही नहीं रहेगा तो फिर पेंशनभोगियों को पेंशन कहां से मिलेगी। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं का बिजली बिल हजारों रुपये आएगा जिससे गरीब जनता और मध्यम वर्ग बिजली से वंचित हो जाएगा।