फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   opposition stages walkout in himachal assembly

बजट भाषण चर्चा के दौरान विपक्ष का हंगामा, वाकआउट

Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 Mar 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
opposition stages walkout in himachal assembly
वाकआउट करते भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला

बजट भाषण में सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया। सीएम की ओर से दिए जा रहे बजट भाषण चर्चा के जवाब में भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ने हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर मिल रहे सीएलएफ बल्ब का मामला उठाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक एक विधायकों के प्रश्न का उतर दिया जाएगा लेकिन विपक्ष उपभोक्ताओं को मंहगे दिए जा रहे सीएलएफ बल्ब पर अड़ा रहा। सरकार की ओर से संतोष जनक जवाब न मिलने पर भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करके सदन का वाकआउट कर दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा विधायकों पहले से ही वाकआउट करना तय था। लेकिन विधायकों ने वाकआउट के लिए जो मुद्दा चुना वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि वाक आउट सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि केंद्र सरकार के खिलाफ हुआ है। केंद्र सरकार की एजैंसी लोगों को बल्ब उपलब्ध करा रही है। इसके रेट भी एजैंसी ने तय किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल बोले, 63 यूनिट बंद के तथ्य नहीं रखे सामने- धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में सामान्य चर्चा के दौरान मालवा काटन उद्योग बंद नही हुआ बल्कि कंपनी एक और यूनिट लगा रही है। यह उद्योग प्रतियोगिता होने व घाटे के चलते बंद हुआ है। उन्होंने कहा कि परवाणू में बंद हुए 63 यूनिटों के बारे में भी सदन में तथ्य नहीं रखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed