फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   opposition party Ruckus in first day of himachal assembly winter session

हिमाचल विधानसभा सत्र: पहले दिन सदन में जमकर हंगामा, विपक्ष ने किया वाकआउट

Mon, 10 Dec 2018 03:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 10 Dec 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
opposition party Ruckus in first day of himachal assembly winter session

तपोवन स्थित विधानसभा में सोमवार को शुरू हुए शीत सत्र के पहले दिन की शुरुआत विपक्ष के वाकआउट के साथ हुई। कार्यवाही शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भाजपा चार्जशीट पर कार्रवाई के नाम पर धमकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष की ओर से समय न देने पर कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी करते रहे। बात बनती न देख विधायकों ने सदन से वाकआउट कर दिया। हालांकि इसके बाद भी कार्यवाही जारी रही।
विज्ञापन


अब मंगलवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में आरोप तय होने और चार्जशीट पर विवाद के बाद मंगलवार को भी विधानसभा में हंगामे के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी विधानसभा में हंगामे के आसार

opposition party Ruckus in first day of himachal assembly winter session

सोमवार को पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के प्रश्नकाल शुरू करने के एलान से पहले ही मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री पर दुुराचार व हत्याओं की बढ़ती संख्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था और चार्जशीट की जांच कराने संबंधी बयानों जैसे मुद्दों पर जबरदस्त हमला किया।

इस बीच सत्ता पक्ष से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ कुछ विधायकों और कांग्रेस विधायकों के बीच जवाबी नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने वाकआउट किया और विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर ही धरने पर बैठ गए।

हंगामे से मुख्यमंत्री नाराज

opposition party Ruckus in first day of himachal assembly winter session

उधर, सदन में पहले ही दिन विपक्ष के हंगामे से मुख्यमंत्री खासे नाराज दिखे। विपक्ष के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को कभी धमकी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में पिछली सरकारों के निर्णयों को निरस्त करने और चार्जशीट की जांच व मामले दर्ज करने के फैसले लेती थीं, लेकिन इस बार सत्ता ही नहीं पीढ़ी भी बदलने के साथ हमने पहली बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की आयु सीमा 80 से 70 साल करने जैसा लोकप्रिय फैसला लिया।

यह भी निर्णय किया कि चार्जशीट की जांच बदले की भावना से नहीं होगी। बाबा रामदेव को दी जमीन पर उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के बनाए नियमों और फैसलों के आधार पर ही बाबा को हिमाचल में स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए जमीन दी जा रही है। हेलीकाप्टर के दुरुपयोग पर कहा कि दूसरे प्रदेशों की सरकारों के पास अपने एक नहीं दो-दो हेलीकाप्टर हैं। लेकिन हम पिछली सरकार की ओर से लीज पर लिए हेलीकॉप्टर का ही उपयोग प्रदेश हित में कर रहे हैं।

जयराम सरकार मुर्दाबाद के पोस्टर लेकर इन मुद्दों पर गरमाया विपक्ष

opposition party Ruckus in first day of himachal assembly winter session

सदन के बाहर भी विपक्षी विधायकों ने ‘जयराम सरकार मुर्दाबाद’ के पोस्टर हाथ में लेकर सरकार पर चार्जशीट के बहाने धमकाने, बाबा रामदेव को नियम दरकिनार कर जमीन देने और फायदा पहुंचाने, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का लोन लेने और वित्तीय स्थिति को और खराब करने, दो

हेलीकाप्टर लेने और उनका दुरुपयोग करने, कानून-व्यवस्था बिगड़ने जैसे मुद्दों पर जमकर हमला किया। स्कूल वर्दी को लेकर भी उन्होंने सरकार को जमकर घेरा और बच्चों से माफी मांगने की बात कही। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद में गड़बड़ी और आउटसोर्स के नाम पर बैकडोर एंट्री पर विपक्ष गरमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed