{"_id":"633c5e0c5d7e4631b11eaa86","slug":"only-mobiles-will-be-allowed-in-pm-modi-s-public-meeting-these-items-will-not-be-able-to-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में सिर्फ मोबाइल ले जाने की होगी अनुमति, ये सामान ले नहीं ले जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में सिर्फ मोबाइल ले जाने की होगी अनुमति, ये सामान ले नहीं ले जा सकेंगे
Wed, 05 Oct 2022 10:40 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:40 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
बिलासपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली आज।
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लुहणू मैदान में बुधवार को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में सिर्फ मोबाइल ले जाने की अनुमति होगी। बैग, हैंडबैग, पानी की बोतल, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, माचिस, खाने के पैकेट और अन्य सामान को बाहर रखवा लिया जाएगा। जनसभा स्थल पर पानी और शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बड़े वाहनों को बिलासपुर शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बसों से आने वाले लोगों को जनसभा स्थल तक एक से दो किलोमीटर का सफर पैदल तय करना होगा। वाहनों के शीशे पर जिला का नाम और चालक का मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना होगा।
मंडी जिला की ओर से आने वाली बसों में सवार लोगों को एचआरटीसी की वर्कशॉप के पास उतारा जाएगा। यहां से लोगों को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर फायर ब्रिगेड कार्यालय से होकर जाने वाली सड़क से लुहणू जनसभा स्थल तक जाना होगा। बसों को वर्कशॉप की पार्किंग, उद्यान विभाग की पार्किंग निहाल सेक्टर और सुंगल-घाघस सड़क के किनारे खड़ा किया जाएगा। छोटे वाहनों को डिग्री कॉलेज के मैदान, राजकीय आईटीआई के मैदान और छात्र पाठशाला के मैदान में खड़ा किया जाएगा। यदि यहां भी पार्किंग फुल हो जाती है तो छोटी गाड़ियों को भी बामटा चौक से घाघस की तरफ रोड के एक तरफ पार्क किया जा सकेगा।
चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सरकाघाट, घुमारवीं, झंडूता की तरफ से आने वाली बसों के यात्रियों को चांदपुर पुल के पास उतार दिया जाएगा। बसों को बध्यात में श्रीराम फाइनेंस यार्ड और चांदपुर चौक से आगे सड़क की एक तरफ कंदरौर चौक तक पार्क किया जाएगा। छोटे वाहनों को लोअर निहाल में मिल्क प्लांट, महिला पुलिस थाना, ऑडिटोरियम, कन्या पाठशाला, एसवीएम कन्या पाठशाला में पार्किंग की व्यवस्था होगी। चांदपुर पुल के पास उतरने वाले लोगों को औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए कन्या पाठशाला के रास्ते लुहणू मैदान तक पहुंचना होगा। चांदपुर पुल के पास से जनसभा स्थल की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर होगी।
शिमला, सोलन, सिरमौर, बद्दी और स्वारघाट से आने वाली बसें नौणी चौक होते हुए बस अड्डा बिलासपुर आएंगी। यहां लोगों को उतारने के बाद बसें पुलिस लाइन लखनपुर से जबली तक सड़क के एक तरफ पार्क की जाएंगी। छोटे वाहन डियारा सेक्टर में नगर परिषद के मैदान, प्राथमिक स्कूल डियारा के मैदान, उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग और बस अड्डा से वेटरनेरी चौक तक सड़क किनारे खड़े किए जाएंगे। लोगों को जनसभा के लिए बस अड्डा से पैदल सब्जी मंडी, मीट मार्केट, हवाघर, मुक्ति धाम होते हुए जाना होगा। बस अड्डा से लुहणू मैदान की दूरी करीब एक किलोमीटर होगी।
ड्रोन से होगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए साइन बोर्ड लगे होंगे। एम्स और जनसभा स्थल के साथ अन्य सभी स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए 149 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं, बुधवार को सीमेंट फैक्ट्रियों के ट्रक पूर्णतया बंद रहेंगे।