Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Only 168 out of 680 backward daughters passed the ground test.

Shimla News: ग्राउंड टेस्ट में पिछड़ी बेटियां 680 में महज 168 हुईं पास

Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Only 168 out of 680 backward daughters passed the ground test.
भराड़ी मैदान में चल रही है पुलिस महिला भर्ती
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में सबसे ज्यादा 300 अभ्यर्थी हुईं बाहर
1,200 अभ्यर्थियों को जारी किए थे रोलनंबर, 520 रहीं अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) भर्ती के दूसरे दिन ग्राउंड टेस्ट की बाधा को पार करने में बेटियों को काफी जदोजहद करनी पड़ी। शारीरिक मानक एवं दक्षता टेस्ट में बुधवार को 680 महिला अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया लेकिन इसमें महज 168 ही सभी बाधाओं को पार कर परीक्षा उत्तीर्ण कर पाईं।
सबसे ज्यादा 300 अभ्यर्थी 100 मीटर दौड़ में बाहर हुईं हैं। पुलिस विभाग ने दूसरे दिन करीब 1,200 अभ्यर्थियों को भर्ती में भाग लेने के लिए रोलनंबर जारी किए थे लेकिन 580 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहीं या उन्होंने अपनी भर्ती की तारीख में बदलाव करवा दिया है। मंगलवार को पहले दिन 403 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया था। इसमें 129 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की थी। पुलिस भर्ती 11 अप्रैल तक चलेगी। इसमें महिला अभ्यर्थियों की भर्ती 4 अप्रैल तक होगी। 5 अप्रैल से पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती शुरू होगी। भर्ती कमेटी ने परीक्षाओं को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए डेटशीट दिखाकर अवकाश के दिन या अन्य दिनों में भर्ती में भाग लेने की छूट प्रदान की है। जरूरत पड़ने पर किसी भी अभ्यर्थी का डोप टेस्ट करवाया जा सकता है। जिला शिमला से कांस्टेबल भर्ती के लिए 12,793 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। तीन अप्रैल को 22027746 से 22028945 रोलनंबर महिला अभ्यर्थियों और 4 अप्रैल को 22028946 से 22030188 रोलनंबर की महिला अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




पांच अप्रैल से शुरू होगी पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का नया कार्यक्रम 5 अप्रैल से शुरू होगा। 5 अप्रैल को रोलनंबर 21060965 से 21062164 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 6 अप्रैल को रोलनंबर 21062165 से 21063364 तक, 7 अप्रैल को रोलनंबर 21063365 से 21064564 तक, 8 अप्रैल को 21064565 से 21065764 तक, 9 अप्रैल को 21065765 से 21066964 तक, 10 अप्रैल को रोलनंबर 21066965 से 21068164 तक और 11 अप्रैल को 21068165 से 21069316 तक के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article