{"_id":"644fa8959b966727e705ab51","slug":"only-13-candidates-apply-for-himachal-pradesh-medha-protsahan-yojana-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा प्रोत्साहन योजना: इस बार पचास फीसदी कम आए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा प्रोत्साहन योजना: इस बार पचास फीसदी कम आए आवेदन
Tue, 02 May 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 02 May 2023 05:00 AM IST
सार
मेधा प्रोत्साहन योजना में विद्यार्थियों को नीट, जेईई, एनडीए, बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय मदद प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेधा प्रोत्साहन योजना में इस बार जिले से महज 13 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। जबकि वर्ष 2022 में योजना में जिले से 27 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर ने मेधा प्रोत्साहन योजना में सत्र 2022-23 के लिए वित्तीय मदद के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए थे। विभाग की ओर से आवेदन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच के बाद शिक्षा निदेशालय भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
जहां से विद्यार्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। मेधा प्रोत्साहन योजना में विद्यार्थियों को नीट, जेईई, एनडीए, बैंकिंग, एसएससी, यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय मदद प्रदान की जाती है। इसके लिए संबंधित कोचिंग संस्थान के पास मेधा प्रोत्साहन योजना की अधिसूचना के मुताबिक सभी मानक पूरे होना आवश्यक है। योजना के अंतर्गत जमा दो कक्षा स्तर के 350 अभ्यर्थियों और स्नातक स्तर के 150 अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चयनित किया जाता है।
विज्ञापन
वर्तमान में जमा दो कक्षा में पढ़ रहे सामान्य वर्ग श्रेणी के विद्यार्थियों की ओ से जमा एक कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंक और अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों द्वारा जमा कक्षा में कम से कम 65 फीसदी अंक और जमा दो कक्षा पास कर चुके विद्यार्थियों के मामले में विभिन्न वर्गों के आवेदकों के लिए जमा दो कक्षा में अंकों की प्रतिशतता के आधार पर चयन होता है। जबकि, स्नातक स्तर में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 50 फीसदी अंक तथा आरक्षित वर्गों के लिए 45 फीसदी रहती है।
विज्ञापन
वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के परिवार की कुल आय 2.50 लाख प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में चयनित विद्यार्थी को संबंधित कोचिंग संस्थान में सभी कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य रखा गया है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने कहा कि मेधा प्रोत्साहन योजना में 13 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। दस्तावेजों की जांच कर उन्हें शिक्षा निदेशालय भेज दिया गया है।