फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Online slots for the Kinnaur Kailash Yatra booked within four hours; offline registration begins.

Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा के ऑनलाइन स्लॉट चार घंटे में बुक, इस दिन से होगा ऑफलाइन पंजीकरण

Tue, 28 Jul 2026 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 08:01 PM IST
सार

प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह 10 बजे खोले गए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर 4 अगस्त तक के सभी स्लॉट मात्र चार घंटे में ही बुक हो गए। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर प्रतिदिन 175 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध थे।

विज्ञापन
Online slots for the Kinnaur Kailash Yatra booked within four hours; offline registration begins.
किन्नौर कैलाश यात्रा। - फोटो : संवाद

विस्तार

किन्नौर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है, इसके लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। प्रशासन की ओर से मंगलवार सुबह 10 बजे खोले गए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर 4 अगस्त तक के सभी स्लॉट मात्र चार घंटे में ही बुक हो गए। अब श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं या पांच अगस्त को पोर्टल के फिर से खुलने का इंतजार कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल पर प्रतिदिन 175 श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट उपलब्ध थे। यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 30 जुलाई को सुबह छह बजे तांगलिंग में पंजीकरण शिविर में रिपोर्ट कर ऑफलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। एक दिन में केवल 125 ऑफलाइन पंजीकरण किए जाएंगे, शेष 75 सीटें एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन किन्नौर के कोटे के लिए आरक्षित हैं। प्रशासन ने प्रतिदिन कुल 375 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी है। किन्नौर कैलाश यात्रा समिति के अध्यक्ष और उप जिलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि चार अगस्त तक के सभी ऑनलाइन स्लॉट बुक हो गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से शारीरिक रूप से स्वस्थ होने पर ही यात्रा करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

चिकित्सा फिटनेस अनिवार्य, यात्रा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
प्रशासन ने किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए सभी यात्रियों के लिए चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है। यह कदम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। यात्री अपने क्षेत्र के किसी भी पंजीकृत चिकित्सा अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण प्रमाण पत्र को यात्रा के दौरान अपने साथ रखना होगा। प्रशासन ने समूह में यात्रा करने और स्थानीय गाइडों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे चढ़ें और असुविधा होने पर तुरंत आराम करें। गर्म कपड़े, रेनकोट, मजबूत ट्रेकिंग जूते और आवश्यक दवाएं साथ रखें। केवल निर्धारित यात्रा मार्ग का उपयोग करें और स्वच्छता बनाए रखें। रात में यात्रा करने, कचरा फेंकने या नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed