फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   online shopping fraud in nadaun hamirpur himachal pradesh

ऑनलाइन शॉपिंग से मंगाया मोबाइल, मगर पार्सल में निकला ये

Wed, 09 Nov 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन(हमीरपुर) Updated Wed, 09 Nov 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
online shopping fraud in nadaun hamirpur himachal pradesh

एक व्यक्ति को ऑनलाइन शॉपिंग करना महंगा पड़ गया। ऑनलाइन शॉपिंग से व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर ऑर्डर किया था, लेकिन संबंधित कंपनी ने उसके पते पर भगवान की दो मूर्तियां भेज दीं। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के साथ लगते बेला गांव का है। 

विज्ञापन


विनय चौधरी पुत्र देवराज ने बताया कि उसने ऑनलाइन मोबाइल की खरीदारी करने के लिए दिल्ली के नाहरपुर में स्थित एक निजी कंपनी के नाम 3300 रुपये पीएनबी बैंक से भेजे। करीब दो सप्ताह बाद उसे कंपनी ने डाक से एक पैकेट भेजा। पैकेट में ऑर्डर किया गया मोबाइल फोन आना था।

विज्ञापन

पैकेट खोला तो खुली रह गई आंखें

online shopping fraud in nadaun hamirpur himachal pradesh

जैसे ही उसने पैकेट को खोला तो इसमें भगवान की दो मूर्तियां निकलीं जिनकी कीमत करीब एक सौ रुपये हैं। हालांकि पैकेट पर दिए कंपनी के पते पर अब विनय कॉल कर रहा है तो कोई फोन नहीं उठा रहा है। जब उसने दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल की तो संबंधित

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित पते पर मोबाइल फोन ही भेजा है। कंपनी अधिकारी का जवाब सुनकर विनय हैरान रह गया। विनय ने कहा कि वह इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाएंगे। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed