{"_id":"66893763812009a11303b0a2","slug":"online-registration-process-for-manimahesh-yatra-begins-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manimahesh Yatra: पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manimahesh Yatra: पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
Sat, 06 Jul 2024 05:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:55 PM IST
सार
एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि यात्रा पर जाने के लिए हर शिवभक्त को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पवित्र मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पवित्र मणिमहेश यात्रा 26 अगस्त से लेकर 11 सितंबर तक चलेगी। एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि यात्रा पर जाने के लिए हर शिवभक्त को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। बताया कि पंजीकरण सुविधा www.manimaheshyatra.hp.gov.in पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
बताया कि मणिमहेश यात्रा की आधिकारिक तिथियों के दौरान पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। आधिकारिक तिथियों से पूर्व जो भी श्रद्धालु मणिमहेश जा रहे हैं, उन्हें पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हड़सर में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी। देशभर के शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन