हिमाचल में बुकिंग के नाम पर होटल संचालकों से ऑनलाइन ठगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ऐसे लोगों से सचेत रहने की हिदायत दी है। कई होटल कारोबारियों ने कहा कि एक-दो कमरे बुक करने के नाम पर पहले बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड और उसके बाद ओटीपी नंबर मांगे जा रहे हैं।
श्रीलंका हमले से लें सबक, हर विदेशी पर्यटक का भरें सी फॉर्म
इसके कारण उनके खातों से पैसे गायब हो रहे हैं। होटल कारोबारियों की इस समस्या से पुलिस के आला अधिकारी भी सकते में आ गए।एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि कोई भी होटल कारोबारी ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले को बैंक खाता और आईएफएससी कोड के अलावा कोई जानकारी न दें।
ओटीपी नंबर देने का तो सवाल ही नहीं हैं। किसी भी को ओटीपी नंबर न बताएं। एसएसपी संतोष पटियाल ने कहा कि होटल कारोबारी हर विदेशी पर्यटक का सी फॉर्म जरूर भरवाएं। उन्होंने कहा कि श्रीलंका हमले से सबक लेने की सलाह दी, ताकि होटल में आने वाले हर विदेशी पर्यटक के रिकॉर्ड की जरूरत पड़ने पर जांच की जाएं।