फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Onion prices fall in Shimla vegetable market, sold up to Rs 50 per kg

Shimla News: शिमला सब्जी मंडी में प्याज के दाम गिरे, 50 रुपये किलो तक बिका

Thu, 02 Nov 2023 09:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Nov 2023 09:37 PM IST
सार

प्रदेश में प्याज के दाम बढ़ने से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 25 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करवा रही है। मंडी, शिमला के बाद अब मैदानी जिलों में भी इसकी सप्लाई होनी है। 

विज्ञापन
Onion prices fall in Shimla vegetable market, sold up to Rs 50 per kg
प्याज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडियों में प्याज के दामों में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को शिमला सब्जी मंडी में प्याज 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। बीते सप्ताह उपभोक्ताओं को 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो प्याज मिल रहा था। वहीं, प्रदेश में प्याज के दाम बढ़ने से केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 25 रुपये किलो प्याज उपलब्ध करवा रही है। मंडी, शिमला के बाद अब मैदानी जिलों में भी इसकी सप्लाई होनी है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही प्याज के दाम बढ़ना शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


लोअर बाजार सब्जी मंडी में बुधवार को प्याज 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। वीरवार को प्याज की कीमत 50 रुपये तक आ गई। वहीं, होलसेल में प्याज 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिका। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में राजस्थान से नई फसल आना शुरू हो गई है, वहीं कुछ ही दिनों में स्थानीय फसल भी मंडी में पहुंच जाएगी, जिससे दामों में और ज्यादा गिरावट आएगी। इसके अलावा सब्जी मंडी में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है।
विज्ञापन


शिमला में लोअर बाजार सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि राजस्थान से प्याज की नई फसल पहुंच रही है। इससे प्याज के दामों में गिरावट आई है। उन्होंने आने वाले दिनों में प्याज के दाम में और भी कमी होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed