फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ongoing construction work on Circular Road has caused traffic jams, with lines forming throughout the day.

Shimla News: सर्कुलर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य से शहर जाम, दिनभर लगी रही लाइनें

Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ongoing construction work on Circular Road has caused traffic jams, with lines forming throughout the day.
सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक बैम्लोई से लेकर छोटा शिमला तक लगा लंबा जाम, शाम को फिर लगी रहीं लाइनें
विज्ञापन

देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे, नौकरीपेशा लोग भी हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य से शुक्रवार सुबह शहर जाम हो गया। हिमलैंड के पास डंगे के काम के चलते यहां यातायात वनवे हो गया जिससे बैम्लोई से लेकर छोटा शिमला तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सड़क किनारे रखी मशीनों, निर्माण सामग्री और पत्थरों से यह जाम लगा।

सुबह के समय स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों समेत कमला नेहरू अस्पताल आ रही गर्भवती महिलाएं भी जाम में फंसी रहीं। इस पर लोग काफी नाराज भी दिखे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तक मौके पर नहीं थे। सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक इस क्षेत्र में लंबा जाम लगा रहा। दरअसल हिमलैंड के पास लोक निर्माण विभाग बरसात में हुए नुकसान की भरपाई के लिए डंगे लगा रहा है। सेंट एडवर्ड के बाद अब पोर्टमोर स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते के पास रिटेनिंग वॉल (दीवार) लगाने का काम शुरू किया है। इसके लिए सड़क किनारे पत्थर और निर्माण सामग्री रखी है। इससे सड़क काफी संकरी हो गई है जिससे यहां दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे फेंके पत्थरों से वाहनों की आवाजाही वनवे हो गई। मौके पर पत्थर हटाने के लिए मजदूर तक नहीं थे। महिला मजदूर इन पत्थरों को सड़क से हटा रही थीं। इस काम में काफी समय लग गया जिससे सर्कुलर रोड पर लंबा जाम लग गया। दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई लेकिन शाम के समय फिर जाम लगने से गाड़ियां फंसी रहीं।
विज्ञापन




टॉलैंड चौक पर फंसी बसें
टॉलैंड चौक पर सुबह के समय ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात नहीं थे। इससे भी यहां जाम लगा रहा। छोटा शिमला से टुटीकंडी की ओर जा रही कई बसें भी जाम में फंस रहीं। बाकी दिनों में यहां ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी तैनात रहते हैं लेकिन शुक्रवार सुबह यहां अव्यवस्था रही। छोटा शिमला से कसुम्पटी सड़क और नवबहार की ओर भी लंबा जाम लगा रहा। यातायात जाम के चलते अपने काम से घरों से निकले लोग करीब 40 से 50 मिनट देरी से गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article