फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   one thousand prize On answering 80 percent of the questions correctly

80 फीसदी सवालों के सही उत्तर देने पर मिलेंगे एक हजार

Sun, 20 Sep 2020 12:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 20 Sep 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
one thousand prize On answering 80 percent of the questions correctly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को 80 फीसदी सवालों के सही जवाब देने पर अब हर माह एक हजार रुपये तक जीतने का मौका मिल गया है। छात्रवृत्ति देकर पढ़ाई को प्रेरित करने के लिए प्रदेश में ऑरो स्कॉलर कार्यक्रम शुरू हो गया है। इसके तहत शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष एप लांच किया गया। इस एप में शिक्षक स्वेच्छा से अपने विद्यार्थियों को जुड़ने के लिए आमंत्रित करेंगे और एक शिक्षक मित्र के रूप में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें स्कॉलरशिप प्राप्त करने में सहयोग भी देंगे।

विज्ञापन


यह एप छठी से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए है, जहां वे प्रति माह एक हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। अपने विद्यार्थियों को एप के साथ जोड़ने के लिए शिक्षकों को पहले स्वयं को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद वे विद्यार्थियों को एप में आमंत्रित कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के बाद विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए अपनी कक्षा स्तर के अनुसार अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषयों पर बनी लघु परीक्षाओं दे सकेंगे। एप में लघु परीक्षाओं के प्राप्त परिणाम शिक्षक भी देख सकते हैं, जिससे उन्हें अपने विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का भी पता चलता है और वे विषयों में कमजोर चल रहे अपने विद्यार्थियों की मदद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


एप में विद्यार्थियों के लिए पाठ्य सामग्री भी है। छात्रवृत्ति की राशि माता-पिता द्वारा रजिस्टर किए गए अकाउंट नंबर में दी जाएगी। सप्ताह में चार बार परीक्षा होगी। प्रति विषय में अस्सी फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र को पचास रुपये मिलेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि देश में डिजिटल क्रांति का दौर है। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने और विद्यार्थियों के सीखने के क्रम को गति देने के लिए डिजिटल माध्यमों का योगदान महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 से शुरू होगा साप्ताहिक क्विज
सरकारी स्कूलों में 26 सितंबर से नवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भी साप्ताहिक क्विज शुरू होगा। अभी पहली से आठवीं के विद्यार्थियों का ही हर शनिवार क्विज के माध्यम से ज्ञान जांचा जाता है। समग्र शिक्षा अभियान ने नवीं से जमा दो कक्षा की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं समाप्त होते ही बड़ी कक्षाएं भी क्विज के तहत शामिल करने का फैसला लिया है। क्विज के तहत सप्ताह भर करवाई गई पढ़ाई से संबंधित आब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed