फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One student dead body recovered out of 4 missing NIT Hamirpur students

NIT के लापता 4 छात्रों में से दो के शव मिले, जानवरों ने नोच खाया चेहरा व हाथ

Fri, 13 Jan 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 13 Jan 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
One student dead body recovered out of 4 missing NIT Hamirpur students

एनआईटी हमीरपुर के लापता हुए चार छात्रों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। यह सभी हिमाचल के मंडी जिले में स्थित के शिकारी देवी मंदिर के लिए घूमने निकले थे। छह जनवरी के बाद इनसे संपर्क नहीं हो पाया। जिन युव‌कों के शव बरामद हुए हैं उनके नाम अक्षय और नवनीत हैं। 

विज्ञापन


शिकारी देवी से तीन किमी पीछे सगरेला के पास अक्षय का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही कुछ दूरी पर नवनीत का शव मिला। शवों की हालत बहुत खराब हैं। हाथ व चेहरा जानवर खा चुके हैं। दो युवकों की तलाश जारी है। जंजैहली के एसएडीएम ने शुक्रवार को इनकी तलाश के लिए दो टीमें रवाना की थीं। दोनों टीमों में 25-25 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

One student dead body recovered out of 4 missing NIT Hamirpur students

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर के चार छात्र मंडी के शिकारी देवी में के लिए घूमने निकले। छह जनवरी के बाद इनसे संपर्क नहीं हो पाया। बीते दिन वीरवार को बिलासपुर के बरमाणा निवासी सुरेंद्र कुमार ने अपने बेटे नवनीत समेत चार

दोस्तों के लापता होने की जंजैहली चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को जंजैहली के एसएडीएम ने पुलिस की 25-25 सदस्यों की दो रेस्क्यू टीमें शिकारी देवी क्षेत्र में छात्रों की तलाश के लिए भेजीं। इनमें दो छात्र एमबीए जबकि दो बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। 

जंजैहली से पैदल शिकारी देवी के गए

One student dead body recovered out of 4 missing NIT Hamirpur students
सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना होतीं टीमें। - फोटो : ANI

पुलिस के अनुसार एनआईटी हमीरपुर के चार छात्र छह जनवरी को घूमने के लिए जंजैहली पहुंचे। इनमें बरमाणा के नवनीत राणा, सुजानपुर के अक्षय कुमार और उनके दो अन्य दोस्त शामिल हैं। छह जनवरी को नवनीत की अपने दोस्त अभिषेक से फोन पर बात हुई।

नवनीत ने बताया कि वह जंजैहली से पैदल शिकारी देवी के लिए जा रहे हैं। सात जनवरी को उसने फेसबुक पर शिकारी देवी की फोटो पोस्ट की। इसके बाद चारों छात्रों के फोन स्विच ऑफ आने लगे। डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि एनआईटी हमीरपुर के चार छात्रों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। बाकी दो की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed