{"_id":"6384f10d3fa8b77bda70a6ed","slug":"one-prisioner-died-in-hospital-shimla-news-sml42924604","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: विचाराधीन कैदी की आईजीएमसी में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विचाराधीन कैदी की आईजीएमसी में उपचार के दौरान मौत
Tue, 29 Nov 2022 03:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 03:28 PM IST
सार
विचाराधीन कैदी की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उपचार के दौरान मौत हो गई। गीता राम (54) पुत्र स्वर्गीय जमना दास निवासी गांव मंडुप, नेहरा शिमला ग्रामीण का रहने वाला था और हत्या के आरोप में कैथू जेल में बंद था।
विज्ञापन
कैदी की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : social media
विस्तार
शिमला में एक विचाराधीन कैदी की इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उपचार के दौरान मौत हो गई। गीता राम (54) पुत्र स्वर्गीय जमना दास निवासी गांव मंडुप, नेहरा शिमला ग्रामीण का रहने वाला था और हत्या के आरोप में कैथू जेल में बंद था। सोमवार को पोस्टमार्र्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बालूगंज थाना पुलिस ने साल 2021 में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के इसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गीताराम हत्या के मामले में अंडर ट्रायल पर था। 14 नवंबर की रात उसकी तबीयत खराब हुई और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। इसके बाद से डाक्टरों की निगरानी में इसका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। डिप्टी जेलर कैथू एनआर भारद्वाज ने बताया कि मृतक कुछ समय से बीमार चल रहा था। अस्पताल में उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।
विज्ञापन