{"_id":"63a5f514a8a556267b4b68e0","slug":"one-person-killd-in-road-accident-shimla-news-sml431762526","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चुरट नाला में पानी का टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चुरट नाला में पानी का टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Sat, 24 Dec 2022 04:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:05 PM IST
सार
शिमला में एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारा गया व्यक्ति जयदेव (44) पुत्र चेत राम, गांव श्रेन, तहसील अर्की जिला सोलन का रहने वाला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक पानी का टैंकर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारा गया व्यक्ति जयदेव (44) पुत्र चेत राम, गांव श्रेन, तहसील अर्की जिला सोलन का रहने वाला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसा शहर के उपनगर ढली थाना क्षेत्र के चुरट नाला में देर रात हुआ। चालक जयदेव वाहन में अकेला था। टैंकर में पानी भरकर चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इस बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा लुढ़का। यहां पर अन्य चालक भी टैंकरों में पानी भर रहे थे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद शव को सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन