फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one person died in a collision between two car at una

दो कारों में जोरदार टक्कर से युवक की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Feb 2018 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरोली(ऊना)
अमर उजाला ब्यूरो, हरोली(ऊना) Updated Wed, 07 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
one person died in a collision between two car at una

हरोली विस के गांव घालूवाल में दो कारों की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र राकेश जैन निवासी वार्ड नंबर एक प्रेम नगर ऊना के रूप में हुई है। हादसा इनता जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक कार टक्कर के बाद सड़क किनारे खेतों में लुढ़की। 

विज्ञापन

टक्कर के बाद खेतों में लुढ़क गई कार

one person died in a collision between two car at una

उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक प्रेम नगर निवासी अक्षय अपने परिवार के साथ कार में मंगलवार सुबह बारात के साथ जालंधर से ऊना की ओर आ रहे थे। 

घालूवाल के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही कार से जबरदस्त टक्कर हो गए। टक्कर के बाद एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में लुढ़क गई। हादसे में अक्षय कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके पिता राकेश जैन, माता रेणु व पुष्पा जैन घायल हुए हैं। 

तीन घायल पीजीआई रेफर

one person died in a collision between two car at una

वहीं अन्य कार में सवार संजीव पुत्र गोपाल निवासी चताड़ा एवं संजीव कुमार पुत्र धनी राम निवासी जलग्रां घायल हुए हैं। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। 

जिसके बाद घायल को फौरन उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से संजीव, रेणु एवं पुष्पा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed