{"_id":"640a2fd8500667dabb06ea17","slug":"one-person-caught-with-opiom-shimla-news-c-19-sml1001-83531-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नेपाली से पकड़ी आधा किलो अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नेपाली से पकड़ी आधा किलो अफीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। पुलिस ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति से अफीम बरामद की है। आरोपी जीवन बहादुर नेपाल के अंचल रेवती का रहने वाला है। इससे 494 ग्राम अफीम कब्जे में ली है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान साधुपुल क्षेत्र में यह कार्रवाई की। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से इसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। ढली थाना पुलिस ने एनडीपीएस का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लालपानी क्षेत्र से बाइक चोरी
शिमला। पुलिस थाना सदर के तहत एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। शातिर सड़क किनारे खड़ी बाइक को उड़ा ले गए। शिकायतकर्ता राहुल ने लालपानी के स्लाटर हाउस के पास बाइक खड़ी की थी। वीरवार सुबह जाकर देखा तो बाइक गायब थी। इस बीच आसपास के क्षेत्रों में बाइक की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को भी बालूगंज क्षेत्र से एक बाइक चोरी हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
संवाद