{"_id":"67ffcc9ddb232080210c23f7","slug":"one-person-caught-with-one-and-a-half-kilo-charas-in-theog-shimla-news-c-19-1-sml1007-518388-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ठियोग में डेढ़ किलो चरस के साथ एक व्यक्ति दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ठियोग में डेढ़ किलो चरस के साथ एक व्यक्ति दबोचा
Thu, 17 Apr 2025 12:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
चरस (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शोलवी चौक पर पुलिस की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने ठियोग में डेढ़ किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नेपाली मूल ओम प्रकाश उर्फ शंकर निवासी शोलवी ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था। जानकारी के मुताबिक ठियोग पुलिस को सूचना मिली थी शोलवी में एक शख्स चरस तस्करी में संलिप्त है। इस दौरान शोलवी चौक पर शक के आधार पर आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी में ओम प्रकाश उर्फ शंकर से 1.599 किलो चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया की चरस के साथ एक आरोपी पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है।