फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One person arrested in 57 lacs fraud case

57 लाख की ठगी मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
One person arrested in 57 lacs  fraud case
One person arrested in 57 lacs fraud case
शिमला। नौकरी का झांसा देकर शिमला में लाखों रुपये की ठगी करने वाले इंजीनियर को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान राकेश शर्मा (57) निवासी इंदौर मध्यप्रदेश के तौर पर हुई है। बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर शिमला में कारोबारी सहित सात युवाओं से 57 लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी राशि और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगे थे। शातिर 2018 में काम के सिलसिले से शिमला आया था। यहां पर स्मार्ट सिटी के एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेंडर भरा लेकिन नहीं मिला। इसके बाद छोटा शिमला में जगदीश प्रसाद को झांसे में लेकर आरोपी ने खुद को केंद्र सरकार में बतौर चीफ इंजीनियर बताकर कंपनी कार्यालय खोला और एक दर्जन युवाओं को नौकरी पर रख लिया।
विज्ञापन

आरोपी ने इसके बाद मकान मालिक को ठेकेदारी का काम दिलावाने का प्रलोभन दिया। इसके साथ उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने की पेशकश की। आश्वासन दिया कि सरकारी नौकरी मिलेगी। इस तरह से शातिर ने महेंद्र सिंह के बेटे से 9 लाख, कृष्ण कुमार, मनोज, काशी, बलवान, अनुराग और संदीप के बेटे से सिक्योरिटी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एडवांस में 7-7 लाख लिए। इस दौरान शातिर सभी युवाओं को ट्रेनिंग के तौर पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह दो महीने तक देते रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद आरोपी समेत कार्यालय में काम कर रहे सभी युवा अलग-अलग हो गए। एक साल बाद लॉकडाउन खुला लेकिन आरोपी का नंबर बंद रहा। आरोपी ने संजय रावत से 1 लाख 44 हजार रुपये किराये पर गाड़ी और जगदीश प्रसाद से 5 लाख 17 हजार मकान किराये के भी नहीं दिए थे। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

इस्तेमाल कर रहा था जाली सिम
पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी दो नंबर चला रहा था। इसके नाम दोनों सिम कार्ड नहीं थे। इसने दोनों सिम कार्ड डुप्लीकेट जाली दस्तावेजों से बना रखे थे। आरोपी ने पहले तो बीटेक युवाओं को ट्रेनिंग के लिए अपने पास रखा और सात-सात हजार रुपये लेकर नामी कंपनी तथा सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस बीच शातिर ने ट्रेनिंग के तौर पर सभी सात युवाओं को 8-8 हजार रुपये प्रतिमाह दिए। इसके अलावा कार्यालय में भी शिमला की युवतियों समेत चार लोगों को 12 हजार प्रतिमाह देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed