{"_id":"5c7d22dfbdec224e450800d4","slug":"one-more-soldier-martyred-in-avalanche-in-kinnaur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमखंड में दबने से पश्चिम बंगाल के गोविंद छेत्री शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड में दबने से पश्चिम बंगाल के गोविंद छेत्री शहीद
Mon, 04 Mar 2019 07:55 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन सीमा से सटे नमज्ञा के डोगरी नाले में हिमखंड में दबे सेना के एक और जवान का शव सोमवार दोपहर को मिल गया। पार्थिव देह को पूह बेस कैंप पहुंचाया गया है। मंगलवार को इसे पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद सैनिक की पहचान पश्चिम बंगाल के बिनागुरी निवासी गोविंद छेत्री के रूप में हुई है। एक हिमाचली समेत तीन जवान 13 दिनों से अभी भी हिमखंड में दबे हुए हैं। इनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
तीन दिन पहले नालागढ़ के राजेश ऋषि का भी शव बरामद हुआ था जबकि एक सैनिक हिमखंड गिरने के दौरान ही शहीद हो गया था। किन्नौर में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे गश्त के दौरान छह सैनिक हिमखंड की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
इसमें पांच जवान बर्फ में दब गए। अभी तक तीन शव बरामद हो चुके हैं। तीन अन्य की तलाश में सेना के 300, आईटीबीपी के 70 जवान, जम्मू, लदाख और कश्मीर से आए ग्लेशियर विशेषज्ञों का दल, डीआरडीओ की टीमें, तीन खोजी कुत्ते और सीमा सड़क संगठन के जवान और 3 मशीनें जुटी हैं।
उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने एक जवान का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बार-बार मौसम खराब होने से 600 मीटर ग्लेशियर क्षेत्र में जवानों को खोजना चुनौती बना हुआ है।