{"_id":"5b5fe8514f1c1b4c748b80db","slug":"one-more-earthquake-tremors-reported-in-kangra-district-of-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांगड़ा में फिर आया भूकंप, एक सप्ताह में तीन बार कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा में फिर आया भूकंप, एक सप्ताह में तीन बार कांपी धरती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हिमाचल के कांगड़ा में धरती सप्ताह के भीतर तीसरी बार कांपी है। जिले में सोमवार दोपहर 1:18 बजे भूकंप का झटका आने से लोग दहशत में आ गए।हालांकि, भूकंप से क्षेत्र में कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डर से घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई। भूकंप का केंद्र कांगड़ा से 10 किमी जमीन के नीचे था। इससे पहले 24 जुलाई को भी कांगड़ा जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। फिर 27 जुलाई को 3.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर जिले में तीसरी बार भूकंप से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन