फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   one more Bat Died in Sirmaur and task force for Nipah virus

सिरमौर में एक और चमगादड़ की मौत, निपाह वायरस से निपटने को टास्क फोर्स

Fri, 25 May 2018 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन/ कालाअंब (सिरमौर) Updated Fri, 25 May 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
one more Bat Died in Sirmaur and task force for Nipah virus

बर्मा पापड़ी में अभी भी चमगादड़ों के मरने का सिलसिला जारी है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मा पापड़ी और आसपास क्षेत्र में चमगादड़ों के मरने के बाद निपाह वायरस जैसी आशंकाओं से प्रशासन ने इनकार किया है।

विज्ञापन


 फिर भी एहतियात के तौर पर चमगादड़ों की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी स्वयं मृत चमगादड़ों के खून के सैंपल लेकर पुणे जा रहे हैं।
विज्ञापन


 वीरवार को भी बर्मा पापड़ी एक चमगादड़ मृत पाया गया, जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने दफना दिया है। भयंकर गर्मी से इनके मरने की आशंका जताई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों पर छह दर्जन से अधिक चमगादड़ों ने डेरा जमाया

one more Bat Died in Sirmaur and task force for Nipah virus

बर्मा पापड़ी के स्कूल परिसर में सफेदे और सिंबल के पेड़ों पर छह दर्जन से अधिक चमगादड़ों ने डेरा जमाया है।  हालांकि, गर्मी के मौसम में अकसर चमगादड़ों की मृत्यु होती रही है, लेकिन एक साथ कई चमगादड़ों के मरने का मामला बुधवार को पहली बार सामने आया था।

जिला प्रशासन ने स्पेशल टीम मौके पर भेजी थी। बर्मा पापड़ी स्कूल की प्रधानाचार्य सुपर्णा ने बताया कि वीरवार सुबह एक चमगादड़ की मौत हुई थी। इसे वन विभाग के कर्मचारियों ने दबा दिया था। स्कूल प्रशासन मामले में पूरी चौकसी बरत रहा है।

उधर, उपायुक्त ललित जैन ने कहा कि मृत चमगादड़ों के रक्त के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार चमगादड़ों के मरने से किसी भी प्रकार के निपाह वायरस फैलने की कोई आशंका नहीं है।

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने चमगादड़ों के रक्त के नमूने लिए हैं, जिन्हें अधिकारी स्वयं पुणे प्रयोगशाला में ले जा रहे हैं। मृत चमगादड़ों को वन विभाग के कर्मचारियों ने दफना दिया है। 

निपाह वायरस से निपटने को बनेगी टास्क फोर्स : परमार 

one more Bat Died in Sirmaur and task force for Nipah virus

 स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि निपाह वायरस फैलने की आशंका को लेकर सरकार सजग है। उन्होंने कहा कि इस वायरस से निपटने को सरकार टास्क फोर्स बनाएगी।

यह सीएमओ के नेतृत्व में बनेगी। परमार ने कहा कि राज्य के तमाम सीएमओ को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दक्षिण भारत में इस वायरस के सामने आने के बाद ये सैलानियों के साथ हिमाचल भी आ सकता है।

यह चमगादड़ से होता है। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में चमगादड़ों के मरने के मामले में भी जांच होगी। पता किया जा रहा है कि क्या इनके मरने की वजह ये वायरस है या ये किन्हीं अन्य कारणों से मरे हैं। 

लोगों को घबराने की जरूरत नहीं : अश्विनी चौबे

one more Bat Died in Sirmaur and task force for Nipah virus

 मंत्री ने कहा कि निपाह वायरस बीमारी का राज्य के किसी भी भाग से कोई भी मामला सामने नहीं आया है। किसी भी आशंका अथवा सुझाव के लिए टॉल फ्र ी नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

ऊना जिले से भी आज कुछ चमगादड़ों की मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में निर्धारित दिशा-निर्देशानुसार स्थानीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वीरवार को कहा कि केरल में निपाह वायरस का प्रकोप एक ‘स्थानीय’ घटना है और हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल परिसर में मृत पाए गए चमगादड़ों की खबर से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मृत चमगादड़ों को राष्ट्रीय जांच संस्थान (एनआईवी) में भेजा गया है। इसके अलावा कुछ नमूनों को एनआईवी में परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी मौत के पीछे कारण पता चल सके। उन्होंने कहा कि लैब्रटॉरी रिपोर्टों के बिना यह नहीं कहा जा सकता कि इन चमगादड़ों की मौत निपाह वायरस के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed