फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   One lakh students will appear in hpbose dharamshala term 2 exams

HPBOSE: स्कूल शिक्षा बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं कल से, 1 लाख छात्र देंगे परीक्षा

Thu, 09 Mar 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Mar 2023 06:07 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की नियमित, एसओएस के परीक्षार्थियों की टर्म-2 की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।
 

विज्ञापन
One lakh students will appear in hpbose dharamshala term 2 exams
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। दसवीं कक्षा के 90,637, जबकि जमा दो कक्षा के 1,03,932 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शुक्रवार को पहले दिन 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी, जबकि शनिवार को दसवीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा होगा।

विज्ञापन


परीक्षा 1: 45 बजे से लेकर सायं 5:00 बजे तक चलेगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की नियमित, एसओएस की परीक्षार्थियों की टर्म-2 की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 2,200 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया है। परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जहां उड़नदस्तों का गठन किया गया है, वहीं शिक्षा विभाग और उपमंडल स्तर पर भी उड़नदस्तों का गठन हुआ है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय धर्मशाला से भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षाओं पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed