{"_id":"8ad0482c2d6d0e16ea846dfacdbf0616","slug":"one-lakh-likes-for-tarundeep-song-on-you-tube-with-in-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब पर छाया हिमाचल के गबरू का पंजाबी गाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब पर छाया हिमाचल के गबरू का पंजाबी गाना
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर के युवा सिंगर तरुणदीप सिंह की पहली पंजाबी एलबम ने धूम मचा दी है। रिलीज के महज चार दिन में ही यू ट्यूब पर एक लाख से अधिक लोगों ने इस गीत को सुना है और पसंद किया है। टीवी चैनलों पर एलबम के एक गीत की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। अमर उजाला से बात करते हुए तरुणदीप सिंह ने कहा कि बचपन से संगीत का शौक रहा है।
विज्ञापन
गायकी उन्हें विरासत में मिली है। पिता गुरदीप सिंह चुग भी सिंगर रह चुके हैं। पंजाबी गीत के पीछे संदेश भी है। सिंह फॉर प्राइड के पंजाबी गीत ताने मेणे सुण सुण असी थक गए, जग बिच वण खे मखौल अख गए को 4 वर्ष पहले लिखा था। इस बीच चंडीगढ़ में जस रिकॉर्डिंग कंपनी से संपर्क हुआ। इस कंपनी के साथ अनमोल गगन मान, गिताज विंदराखिए तथा जितेंद्र धीमान जैसे कलाकार जुड़े हैं।
विज्ञापन
अमृत म्यूजिक कंपनी ने संगीत दिया। युवा गायक ने कहा कि गीत दर्शकों को पसंद आएगा, इसकी उम्मीद तो थी लेकिन इसे इतना पसंद किया जाएगा, उम्मीद नहीं थी। यू ट्यूब पर भी एक लाख से अधिक लोगों ने गाने को सुना है और पसंद भी किया है।
विज्ञापन