{"_id":"5818874c4f1c1bac31436446","slug":"one-killed-in-bike-accident-at-jueri-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्यूरी(रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते ज्यूरी पुलिस चौकी के तहत एनएच-5 पर मंगलवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब पांच हजार फीट नीचे मंगलाड़ खड्ड में जा गिरा। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल का महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में उपचार चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक (नंबर एचपी 06 ए 3949) रामपुर से निचार की ओर जा रही थी। इस दौरान दोपहर को नेशनल हाईवे पर जब बाइक मगलाड़ खड्ड के पास पहुंची तो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में प्रकाश (28), पुत्र राम लाल निवासी गांव बंदखाना, निरमंड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना उस समय लगी जब घायल अवस्था में बाइक सवार टिकम (30), पुत्र पारस राम निवासी पोशना, तहसील निरमंड सड़क पर पहुंचा। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
ज्यूरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे तुरंत उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। ज्यूरी चौकी प्रभारी भूप सिंह ने बताया कि 43वीं आईटीबीपी बटालियन ज्यूरी के सहायक सेनानी पंकज झा, डॉ. तरुण राणा, पुलिस टीम के रविंद्र सिंह, प्यार सिह और देवी राम ने मंगलाड खड्ड से शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला कर एनएच-5 पर पहुंचाया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। उधर, एसडीपीओ रामपुर सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।