फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   One IGMC employees died

Shimla News: आईजीएमसी के श्वास रोग विभाग में मृत मिला कर्मी

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
One IGMC employees died
दमे की बीमारी से पीड़ित था जसबीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में तैनात एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जसबीर (53) पुत्र हरि सिंह, निवासी शंभूबाला तहसील नाहन जिला सिरमौर का रहने वाला था। कर्मचारी अस्पताल के कमरे में मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच के मुताबिक जसबीर दमा की बीमारी से पीड़ित था। इसकी मौत से बूढ़े माता-पिता, पत्नी तथा बेटी सदमे में हैं।


प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में यह घटना हुई। जसबीर अस्पताल के डी ब्लॉक स्थित श्वास रोग विभाग में बतौर चतुर्थ श्रेणी काम करता था। अस्पताल के विभाग में सुबह 9:30 से 4:00 तक मरीजों के टेस्ट होते हैं। इसके बाद विभाग बंद किया जाता है। विभाग को बंद करने की जिम्मेवारी इसी कर्मचारी की थी। यह भट्ठाकुफर में पत्नी और बेटी के साथ किराये के कमरे में रहता था। बीते कल क्वार्टर नहीं गया और विभाग के कमरे में ही रुक गया। सुबह 8:00 बजे जब सफाई कर्मचारी अस्पताल पहुंचे तो विभाग के कमरे खुले मिले। अंदर देखा तो हीटर चल रहा था और जसबीर मृत पड़ा है। इसके बाद उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की असल वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article