जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर के समीप एक तेज रफ्तार जीप (बोलेरो) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सिविल अस्पताल पांवटा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई रेफर कर दिया है। हिट एंड रन मामले में पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर रविवार देर रात हुए हादसे में एक अज्ञात बोलेरो ने भूपपुर के समीप एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी17ई-4923 को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बाइक सवार बेहड़ेवाला निवासी नवीन कुमार (22) पुत्र सोमचंद व बद्रीपुर के वार्ड-1 निवासी रोहित (30) पुत्र नरेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लगाया जा रहा वाहन का पता
घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ डॉ. कमाल पाशा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही नवीन कुमार की मौत हो गई।
जबकि, प्राथमिक उपचार के बाद हादसे में घायल रोहित को सिर पर गंभीर चोटें होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांवटा के भूपपुर के समीप सड़क हादसे के बाद अज्ञात बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सहायता व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से वाहन का पता किया जा रहा है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के बाद मौके से फरार अज्ञात वाहन के आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जा सके। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद बेहड़ेवाला निवासी मृतक नवीन कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हिट एंड रन मामले की गहनता से जांच की जा रही है।