{"_id":"6511689814fb64016d0474b5","slug":"one-dead-one-injured-due-to-tipper-overturning-accident-happened-in-tahliwal-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident Una: टिपर पलटने से व्यक्ति की मौत, एक घायल, टाहलीवाल में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident Una: टिपर पलटने से व्यक्ति की मौत, एक घायल, टाहलीवाल में हुआ हादसा
Mon, 25 Sep 2023 04:34 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:34 PM IST
सार
ऊना जिले के हरोली के टाहलीवाल में रविवार देर रात एक टिपर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली के टाहलीवाल में रविवार देर रात एक टिपर पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान टिपर चालक मेजर सिंह (43) निवासी औद्योगिक क्षेत्र लुधियाना के तौर पर हुई। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेंद्र प्रसाद (51) निवासी रोहतास, बिहार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हरोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टिपर गोंदपुर से लुधियाना की ओर जा रहा था। इसी दौरान टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र के पास मुख्य सड़क पर चालक टिपर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन