{"_id":"61ed32050c8db567e474c971","slug":"one-dead-four-injured-after-car-falls-into-gorge-in-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: कालका-शिमला एनएच पर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: कालका-शिमला एनएच पर खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, चार घायल
Sun, 23 Jan 2022 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:42 PM IST
सार
कार कालका-शिमला नेशनल हाईवे से लुढ़ककर खाई में जा गिरी। एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कालका-शिमला एनएच पर कोटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य चार युवक गंभीर घायल हो गए हैं। पंजाब के पांचों युवक शनिवार देर रात चंडीगढ़ से बर्फबारी देखने के लिए शिमला पहुंचे थे। रविवार को लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चक्ष आरियन पुत्र राकेश कुमार निवासी हाउस नंबर 325, न्यू शास्त्री नगर पठानकोट ने बताया है कि वह अपने दोस्तों कृष, आदित्य, राघव व अरमान सिंह के साथ चंडीगढ़ से अरमान की कार से आए थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह शिमला से चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे। कृष कार चला रहा था।
विज्ञापन
करीब दस बजे जब वे कोटी के समीप पहुंचे तो कृष ने नियंत्रण खो दिया, जिस कारण गाड़ी खाई में गिर गई। सभी घायलों को ईएसआई परवाणू पहुंचाया गया, जहां पर अरमान पुत्र गुरदियाल सिंह बटाला जिला गुरदासपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन