फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One arrested with 19.75 grams of opium during patrolling in Barmana

Bilaspur News: बरमाणा में गश्त के दौरान 19.75 ग्राम अफीम के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 01:41 PM IST
सार

बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 19.75 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
One arrested with 19.75 grams of opium during patrolling in Barmana
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 19.75 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी खारसी की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति खारसी से लाड़ाघाट की ओर पैदल जा रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली और उसके कब्जे से 19.75 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी की पहचान मस्त राम निवासी गांव भोजपुर डाकघर सुईं सुरहाड़ तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed