{"_id":"60b07ff18ebc3eb4f7036e20","slug":"one-arrested-with-1-238-charas-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कुल्लू में एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: कुल्लू में एक किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Fri, 28 May 2021 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 28 May 2021 01:16 PM IST
सार
पुलिस को देखते ही आरोपी युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 1.238 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से बरामद चरस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कुल्लू में कोरोना की आड़ में भी चरस तस्करी का धंधा जारी है। कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम ने ऊझी घाटी में 1.238 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर चरस के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की एक टीम गश्त पर निकली थी। यह टीम कुल्लू से होकर रायसन, डोभी, फोजल होकर नेरी तक रवाना हुई।
विज्ञापन
इस दौरान जब टीम फोजल-नेरी सड़क पर पहुंची तो फोजल गांव के पास नाकाबंदी के दौरान नेरी की तरफ से एक युवक सड़क से पैदल आ रहा था। जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे की ओर भागने लगा और उसके हाथ में एक बैग भी था। लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे कुछ दूरी पर पकड़ लिया और बैग के भीतर तलाशी करने पर एक किलो 238 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने 26 वर्षीय केहर सिंह गालंग फोजल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन