फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   One and a half year old child died due to drowning in a bucket filled with water una news, child died una, chi

Una News: डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत, क्षेत्र में मातम का माहौल

Sat, 27 Apr 2024 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Apr 2024 07:05 PM IST
सार

 पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
One and a half year old child died due to drowning in a bucket filled with water una news, child died una, chi
बच्चे की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश व पंजाब सीमा पर स्थित नंगल के वार्ड नंबर-2 के तहत पड़ते पुराना गुरुद्वारा क्षेत्र में एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते-खेलते घर के बाथरूम में चला गया और वहां पानी से भरी बाल्टी में जा गिरा। काफी देर तक जब बच्चे की कोई आवाज नहीं सुनाई दी तो परिवार वालों ने बाथरूम में जाकर देखा तो बच्चा पानी से भरी बाल्टी में गिरा था। परिजन उसे सिविल अस्पताल नंगल लेकर गए, लेकिन वहां बच्चों का डॉक्टर न होने के चलते उसे बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


वहां डॉ. नितिश वर्धन ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के उपरांत परिजनों का रो-रो को बुरा हाल है। बच्चे का पिता गोल्डी पुरी कबाड़ का काम करता है। घटना के बाद मौके पर पंहुचे वार्ड-2 के पार्षद एवं नंगल नगर कौंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने यहां इस घटना पर दुख जताते हुए अभिभावकों से अपने बच्चों का ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में इस प्रकार की यह दूसरी घटना हो चुकी है। भवष्यि में ऐसा कुछ न हो, इसके लिए अभिभावक अपने नन्हे-मुन्नों का खास ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed