{"_id":"62374e1d01597a281a713646","slug":"one-and-a-half-storey-slate-posh-house-burnt-shimla-news-sml403105438","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ मंजिला स्लेट पोश मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ मंजिला स्लेट पोश मकान जला
विज्ञापन
कुल्लू के शिरढ़ में मकान में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी और लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू की की ऊझी घाटी के शिरढ़ में डेढ़ मंजिला स्लेट पोश मकान में आग लग गई। आग लगने से दो कमरों का मकान राख हो गया है। आग की इस घटना में करीब पांच लाख का नुकसान होने का अनुमान है। घटना में एक मकान समेत 10 लाख की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया गया है।
रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान में आग लगी। इसके कारण गांव में अफरातफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मकान पूरा जल चुका था।
जानकारी के मुताबिक मकान से धुआं और आग की अचानक लपटें निकलती दिखाई दीं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने दमकल विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाफी रहीं। इसके चलते मकान पूरा जल गया। लीडिंग फायर मैन सरनपाल विष्ट ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे शिरढ़ में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सात सदस्यों की टीम मौके के लिए रवाना हुई। गांव से आधा किलोमीटर दूर सड़क से टीम को पैदल पहुंचना पड़ा। उन्होंने कहा कि अग्निकांड में तारा चंद पुत्र लालचंद निवासी गांव शिरढ़ का डेढ़ मंजिला दो कमरों का मकान राख हो गया है। इसमें पांच लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि एक मकान समेत दस लाख की संपत्ति को बचाया गया है।