{"_id":"59f1da1e4f1c1bc8678b7bd8","slug":"one-air-india-flight-will-close-from-gaggal-airport-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल हवाई अड्डे पर इस दिन से बंद हो रही एक उड़ान, एयर इंडिया ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल हवाई अड्डे पर इस दिन से बंद हो रही एक उड़ान, एयर इंडिया ने लिया फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन सीजन के मद्देनजर गगल हवाई अड्डे पर शुरू की गई अतिरिक्त विमान सेवा 29 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। गगल हवाई अड्डे पर अब चार के बजाय तीन विमान ही उड़ान भरेंगे। स्पेशल जेट की संध्याकालीन विमान सेवा भी बंद की जा रही है।
विज्ञापन
हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि सुबह 6:30 बजे दिल्ली से गगल हवाई अड्डे के लिए एयर इंडिया का विमान पहली उड़ान भरेगा जो 8:15 बजे लैंड करेगा। 8:40 बजे यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
दूसरा विमान 11:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगा और 12:50 बजे लैंड करके 1:20 बजे वापस हो जाएगा। स्पेशल जेट विमान 12:00 बजे गगल हवाई अड्डे पर लैंड करेगा और 12:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन