फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Once the proposal to pass the Tet will be given to the cabinet for life

एक बार पास टेट को उम्र भर मान्य करने के लिए कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव

Wed, 02 Dec 2020 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Dec 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Once the proposal to pass the Tet will be given to the cabinet for life
सांकेतिक तस्वीर

एक बार पास हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) को उम्र भर के लिए मान्य करने का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। अभी सात वर्ष के लिए टेट पास उम्मीदवार नौकरी के लिए पात्र थे। केंद्र से मिली छूट के बाद अब बार-बार टेट पास नहीं करना पड़ेगा। इसे हिमाचल में लागू करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी लेना जरूरी है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी आगामी मंत्रिमंडल बैठक के लिए प्रस्ताव बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


एनसीटीई की ओर से नियमों में किया गया बदलाव केंद्र के साथ राज्यों में भी लागू होगा। केंद्र और राज्य एनसीटीई नियमों से टेट करवाते हैं। केंद्र के लिए सीबीएसई और राज्य अपनी परीक्षा खुद करवाते हैं। पिछले दिनों हुई एनसीटीई की बैठक में टेट के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने को टेट पास करना अनिवार्य है। नए नियम में एक बार परीक्षा पास करने पर उम्र भर के लिए पात्रता मिलेगी। सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को होगा। दरअसल, शादी और बच्चों के चलते वे नौकरी छोड़ देती थीं। अब दोबारा आसानी से नौकरी पा सकेंगी।
विज्ञापन


जेबीटी, टीजीटी के साथ स्कूल प्रवक्ता के लिए टेट अनिवार्य 
नई शिक्षा नीति लागू होते ही शिक्षक बनने को टेट पास करना सभी के लिए अनिवार्य हो गया है। स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए टेट पास ही आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल में अभी तक जेबीटी और टीजीटी बनने के लिए टेट पास होना जरूरी था। नई नीति लागू होने के बाद स्कूल प्रवक्ता न्यू के लिए भी यह नियम लागू होगा। हिमाचल में जेबीटी और टीजीटी की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर और स्कूल प्रवक्ता न्यू की भर्ती लोकसेवा आयोग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed