फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the Shimla-Mataur National Highway the person again set up a khokha, made tea by burning the stove

Bilaspur News: शिमला-मटौर एनएच पर व्यक्ति ने फिर चूल्हा जला बनाई चाय, पुलिस से हुई बहस

Fri, 10 Mar 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के मंगरोट में शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजनकांत नाम के व्यक्ति ने फिर खोखा लगा दिया। व्यक्ति ने सड़क पर चूल्हा जला कर चाय भी बनाना शुरू कर दी।

विज्ञापन
On the Shimla-Mataur National Highway the person again set up a khokha, made tea by burning the stove
हाईवे पर व्यक्ति ने फिर लगाया खोखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के मंगरोट में शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजनकांत नाम के व्यक्ति ने फिर खोखा लगा दिया। व्यक्ति ने सड़क पर चूल्हा जलाकर चाय भी बनाना शुरू कर दी है। राजनकांत ने आरोप लगाया है कि सड़क उसकी मलकीयत भूमि से होकर गई है और प्रशासन भूमि की निशानदेही नहीं कर रहा है। प्रशासन ने 5 मार्च को निशानदेही करने को कहा था, कुछ नहीं हुआ। अब वह निशानदेही होने तक हर रोज दिन में सड़क पर अपना टायर वाला खोखा लगाएगा। उधर, शुक्रवार को सड़क पर खोखा लगाने के बाद बरमाणा थाना पुलिस कर्मी उसे हटाने पहुंचे। इस दौरान पुलिसकर्मियों की राजनकांत और उसके परिवार से खूब बहस हुई। गहमागहमी के बाद पुलिस कर्मियों ने एसडीएम सदर से बात की और वहां से चले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन



वहीं, एसडीएम सदर ने राजनकांत को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया है। राजनकांत ने दावा किया कि जिस जगह पर उसने खोखा रखा है, वहां पर खसरा नंबर 217/119 में उसकी माता के नाम पर 15 बिस्वा जमीन है। लेकिन, मौके पर करीब 12 बिस्वा जमीन ही निकल रही है। इस खसरा नंबर की निशानदेही उसकी माता ने साल 2009 में कराई थी। उस समय उनकी करीब तीन बिस्वा जमीन कम निकली थी। उस समय से वे अपनी जमीन की निशानदेही की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल दिसंबर में उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगरोट में राजमार्ग के किनारे से राजनकांत के खोखे को हटाया गया था। इसके बाद से यह भूमि विवाद शुरू हो गया। राजनकांत ने तब भी सड़क पर खोखा लगा दिया था, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। उधर, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैल सादिक ने बताया कि प्रशासन पहले निशानदेही करा चुका है। निशानदेही में भूमि सरकारी निकली है। खोखा लगाने वाले व्यक्ति को सोमवार को एसडीएम सदर ने बुलाया है। उसे निशानदेही की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed