{"_id":"5ecd0ce13913aa694109e267","slug":"on-the-second-day-air-india-also-flew-flights-with-spice-jet-more-than-100-passengers-reached-gagal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन स्पाइस जेट के साथ एयर इंडिया ने भी भरीं उड़ानें, गगल पहुंचे 100 से ज्यादा यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन स्पाइस जेट के साथ एयर इंडिया ने भी भरीं उड़ानें, गगल पहुंचे 100 से ज्यादा यात्री
Tue, 26 May 2020 06:04 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 May 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पहुंचे यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू उड़ानें शुरू होने के दूसरे दिन मंगलवार को कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के साथ एयर इंडिया ने भी उड़ान भरी। स्पाइसजेट की दिल्ली से फ्लाइट आई जबकि एयर इंडिया की दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइटें यात्रियों को लेकर गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुईं। तीन फ्लाइटों में 100 से ज्यादा यात्री गगल पहुंचे तो करीब 88 लोगों ने दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
स्पाइस जेट के विमान से करीब 38 यात्री गगल पहुंचे, जबकि इतने ही यात्री वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली से आई एयर इंडिया की उड़ान में 35 यात्री गगल पहुंचे, जबकि 20 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। मंगलवार को दो माह बाद पहली बार चंडीगढ़ के लिए भी उड़ान हुई। इस दौरान 30 यात्री जहां गगल से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए, वहीं इतने ही यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का जहाज गगल पहुंचा।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर उतरी तीनों ही फ्लाइटों के दौरान एयरपोर्ट कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा। इस दौरान यात्रियों से जहां दूरी बनाए रखी, वहीं उनके सामान को भी सैनिटाइज किया गया। गगल एयरपोर्ट में यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मंगलवार को गगल एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटें लैंड हुई हैं। इन फ्लाइटों में आने वाले यात्रियों के साथ पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन